Joint Catalogue & Database Search

वैनकूवर पब्लिक लैइब्रेरी में आपका हार्दिक स्वागत है।

क्रृपया पुस्तकालय में सभी जगह नि:संकोच किताबें या अन्य सामग्री देंखे और पुस्तकालय की चीज़ो, सेवाओ और कार्यक्रमो से परिचित हो। यदि आपको कोई प्रश्न हो, तो पुस्तकालय के किसी कर्मचारी से पूछे।

पुस्तकालय के सदस्य कैसे बने?

पुस्तकालय की चीज़ो को उधार लेने के लिए अधिकतर इंटरनेट स्टेशनों का उपयोग करने और घर से लाइसन्स प्राप्त डेटबेस में प्रवेश करने के लिए वैनकूवर पब्लिक लाइब्रेरी के वैध खाते की आवश्यकता है।

पुस्तकालय कार्ड इनके लिए नि:शुल्क है:

  • वह सभी व्यक्ति जो वैनकूवर में रहते है या वहाँ की संपत्ति के मालिक है
  • ऐसे सार्वजनिक पुस्तकालयों से सेवित लोअर मेनलैंड में रहने वाले सभी व्यक्ति जो ईनटरलिन्क (Interlink) का हिस्सा है (ईनटरलिन्क (Interlink) सार्वजनिक पुस्तकालयों के बारे में अधिक जानकारी के लिए वी.पी.एल के किसी कर्मचारी से पूछें अथवा http://www.interlinklibraries.ca/ पर जाएं)

कुछ गैर-अवसी कार्ड शुल्क देकर प्राप्त किए जा सकते है और कुछ नि:शुल्क है। गैर-अवसी में वह व्यक्ति शामिल है जो यूनिवर्सिटी औफ़ ब्रिटिश कोलम्बिया (यु.बि.सी.) परिसर में रहते है -- अधिक जानकारी के लिए पुस्तकालय के कर्मचारीयों से पूछें।

पुस्तकालय सेवाएं

पुस्तकालय में हमसे अकसर पूछा जाता है कि "यह कहाँ मिल सकता/सकति है...?"या " क्या आप कोई अच्छी पुस्तक बता सकते है?" हमारे कर्मचारी आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर हैं।

आपके पुस्तकालय में आपके लिए व्यक्तिगत रूप से दूरभाषा द्वारा या हमारी वेबसाइट द्वारा विविध जानकारी उपलब्ध है। पुस्तकालय के कर्मचारी आपको पुस्तके, सरकारी दस्तावेज़, पत्रिकाएँ, समाचार पत्र, माइक्रोफिल्म, इलैकट्रनिक डेटबेस, इंटरनेट एवं अन्य चीज़ो को ढ़ूढ़ने और प्रयोग करने के बारे में बता सकते हैं। यदि वी.पी.एल. के पास वह जानकारी नही है जिसकी आपको तलाश है, तो हम अन्य पुस्तकालयों से ढ़ूढ़ने की कोशिश करेंगे।

बच्चों के लिए, हमारी 22 शाखाओं में हज़ारों पुस्तकें, विडिओ, डी.वी.डी., कसेट एवं विशेष कार्यक्रम है।

आपके पुस्तकालय में अंग्रेज़ी के अलावा 14 अन्य भाषाओं में सामग्री उपलब्ध है, जिस्से चीनी, फ़्रेंच, हिन्दी, स्पेनिश, कोरियन, पंजाबी, जापनी, वियतनामी और अन्य कई भाषाएं शामिल है।

हमारी शाखाओं एवं केन्द्रिय पुस्तकालय की सभी मंजिलों पर सिक्के द्वारा संचालित फोटोकापी की मशीनें उपल्ध है।

नि:शुल्क इंटरनेट स्टेशन तथा ओपन सोर्स शब्ध संसाधन सुविधाएं भी उपलब्ध है।

सदस्यों की जिम्मेदरियाँ

पुस्तकालय के सदस्य होनें के नाते, आपके विशेषधिकार है... और कुछ जिम्मेदरियाँ भी:

  • चीज़ों को शीघ्र वापिस करें --देय तिथि पर या उस से पहले -- जिस से ज़्यादा लोग उनका लाभ उठा सकें।
  • यदि आप चीज़ो को उधार की अवधि से ज़्यादा समय के लिए रखते है, तो हम आपसे हर विलंबित दिन जुर्माना लेंगे--हफ्ते के सात (7) दिनेश
  • चीज़ो के साथ सावधानी एवं सम्मान से बर्ताव करें। अपने कार्ड पर ली हुई सभी चीज़ो, और खोई हुई या क्षतिग्रस्त चीज़ो के लिए आप जिम्मेदार है।
  • अपने पुस्तकालय के कार्ड को उसी तरह सुरक्षित रखें जैसे आप अपने क्रेडिट कार्ड को रखते है। खोए हुए अथवा चोरी हुए कार्ड की तुरंत सूचना अनिवार्य है। जब तक कार्ड खो जाने की सूचना न दि जाए, आपके कार्ड पर उधार ली गयी प्रत्येक जिम्मेदारी आप पर है।
  • यदि आप अपना पत्ता या दूरभाष नंबर बदलते है तो क्रृपया हमें तुरंत सूचित करें।

हम बच्चों से जुर्माना नहीं लेते, परंतु उन्हें पुस्कालय का उपयोग जिम्मेदारी से करने के लिए प्रोत्सहित करते है। जब वे 14 वर्ष के हो जाएंगे उनके पास एक युवक कार्ड होगा, और साथ ही जिम्मेदारियाँ भी।

गोपनियता

आपके रिकार्ड की सभी सुचना गोपनिय है।

आपका पुस्तकों और अन्य चीज़ों का चुनाव निजि है, और पुस्तकालय आपके द्वारा उधार ली गई और वापिस की गई चीज़ों का रिकार्ड रखते है।

वी.पी.एल. मे अपने व्यक्तिगत उधारकर्ता सुचना को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी उधारकर्ता को अपना व्यक्तिगत पहचान अंक (पी.आई.एन.),जिसके प्रयोग आपके पुस्तकालय के खाते में प्रवेश के लिए होता है, को नियमित रूप से बदलने के लिए प्रोत्सहित करते है।

अभासी पुस्कालय

आप www.vpl.ca पर पुस्तकालय सूची, अपना पुस्कालय खाता, इलैकट्रनिक संसाधन, आनलाइन, चेट संदर्भ सेवओं तथा अन्य वेबसाइटों को जोडने वाली लिन्क का उपयोग कर सकते है।

पुस्तकें, विडियो, डी.वी.डी., पत्रिकाएं तथा और चीज़े, ढूंढने के लिए पुस्तकालय सूची (catalogue) का प्रयोग करें। पुस्तकालय की चीज़ों का निवेदन करने तथा अपने पुस्कालय खाते के समीक्षण के लिए इसका प्रयोग करें।

जो चीज़ें आपने चेक आउट की है उन्हें देखने या उनका नवीकरण करने, बकाया जुर्माना देखने, अपने निवेदनो का प्रबंध करने तथा अपनी प्रोफ़ाइल को अद्यतन करने के लिए अपने पुस्तकालय खाते का प्रयोग करें। पत्रिकाओं और अखबारों के लेख ढूंढें या अन्य पूर्ण-पाठ इलैक्ट्रनिक संसाधनों की खोज करें जैसे की विश्वकोश, जीवनियाँ तथा निदेशिकाएं। हमारे विशेषज्ञों द्वारा चुनी और व्यवस्थित की गई कुछ सर्वोत्तम वेबसाइट देखे।

हमारे दोस्ताना और जानकार सूचना कर्मचारी से लाइव चैट करने के लिए हमारी Askaway सेवा का प्रयोग करें या अपने प्रश्न हमें .(JavaScript must be enabled to view this email address) पर ई-मेल करें।

इनफ़ोऐकशन

खुद की या आपके व्यापार की ऐसे पेशेवर शोध, जो शीघ्र चाहिए हो तथा जिसका आप खर्च उठा सके, तो ऐसे शोध के लिए पुस्तकालय का एक शुल्क आधरित सुचना शीघ्र केन्द्र है जिसे InfoAction कहा जाता कै। वी.पी.एल. का InfoAction आपके लिए काम कैसे कर सकता है, इसके बारे, अधिक जानकारी के लिए 604-331-3613 पर फोन करें।

किराए पर दिए जाने वाले बैठक कक्ष

बैठक, विशेष अवसरों, दावत, शादियों या व्यापार मेलों के लिए वी.पी.एल. के केन्द्रीय पुस्तकालय के लाइब्रेरी स्क्वेअर कानफ़रन्स सेंटर (Library Square Conference Centre) में कई सस्ते एवं उपयोगी बैठक स्थान है। सामान्य तथा लाभ-न-कमाने वाली (non-profit) पंजीकृत समूहों के लिए बैठक स्थान नि:शुल्क उपलब्ध है।

केन्द्रीय पुस्तकालय में कमरे की बुकिंग के बारे अधिक जानकारी के लिए लाइब्रेरी स्कवेयर स्क्वेअर कानफ़रन्स सेंटर से 604-331-3823 पर संपर्क करें अथवा पर जाएं।

शाखाओं में उपलब्ध सुविधाओं के बारे अधिक जानकारी के लिए, शाखाओ से सीधा संपर्क करें:

शेमपलेन हाईटस
फयरहोंल ब्रांच
फेर्ज़रव्यू ब्रांच
हेस्टिंग्स ब्रांच
ओकरिज ब्रांच
रेनफ्रु ब्रांच
604-665-3955
604-665-3970
604-665-3957
604-665-3959
604-665-3980
604-257-8705

पुस्तकालय की सहायता

आप दान देकर अथवा, स्वेच्छा से अपनी सेवाएं देकर पुस्तकालय की सहायता कर सकते है।

वी.पी.एल.। फौंडेशन
www.vplfoundation.ca
604-331-4000
फ्रेन्डस ओफ दी वी.पी.एल।
www.friendsofthevpl.ca
604-331-4000

अधिक जानकारी के लिए

अधिक जानकारी के लिए केन्द्रीय पुस्तकालय को 604-331-3603 पर अथवा अपनी स्थानीय शाखा को फोन करें। पुस्तकालय की पूर्ण दूरभाष सूची के लिए दूरभाष पुस्तिका के सलेटी पन्नों में Vancouver Public Library शीषर्क ले नीचे देखें।

क्रृपया पुस्तकालय में सभी जगह नि:संकोच किताबें या अन्य सामग्री देंखे और पुस्तकालय की चीज़ो, सेवाओ और कार्यक्रमो से परिचित हो।

For more information, contact:
Online Information & News
.(JavaScript must be enabled to view this email address)
604-331-3603
james.bond@vpl.ca