Joint Catalogue & Database Search

उधार की अवधियाँ, सिमाए, जुर्मना एवं शुल्क

उधार की अवधियाँ, सीमाएं, जुर्माना एवं शुल्क

किस तरह की चीज़ उधार अवधि सीमा नविकरण दैनिक जुर्माना अधिकतम जुर्माना
उम्र १९+ उम्र १४-१८ उम्र १९+ उम्र १२-१८
पुस्तके (सूचीबद्ध) २१ दिन * $०.३० $०.१५ $१२.०० $६.००
  • तेज़ पढी जाने वाली
७ दिन 0 $१.०० $०.५० $२५.०० $१२.५०
पुस्तके (पेपरबैक) २१ दिन * $०.३० $०.१५ $८.०० $४.००
  • तेज़ पढी जाने वाली
७ दिन 0 $१.०० $०.५० $१२.०० $६.००
पुस्तक क्लब के सेट ४२ दिन 0 $१.०० $०.५० $१२.०० $६.००
पुस्तके (अंत: पुस्तकालय उधार) २१ दिन * 0 $०.३० $०.१५ $१२.०० $६.००
पत्रिकाएं ७ दिन २५ 0 $०.३० $०.१५ $१.०० $२.५०
सी डी (संगीत) ७ दिन १० $०.३० $०.१५ $१२.०० $६.००
सी डी (बोले हुए शब्द) २१ दिन १० $०.३० $०.१५ $१२.०० $६.००
सीडी-रोम २१ दिन $१.०० $०.५० $१२.०० $६.००
डी वी डी ७ दिन $१.०० $०.५० $१२.०० $६.००
  • तेज़ देखने वाली
३ दिन 0 $१.०० $०.५० $२५.०० $१२.५०
समह में भाषा सीखने वाले सेट २१ दिन $०.३० $०.१५ $१२.०० $६.००

नोट: यहाँ दिए गए एवं सीमाएं बदल सकते है

कार्ड की सीमाएं

एक समय में अधिमतम ५० चीज़ें उधार ली जा सकती है। कार्ड लेने के बाद चार माह तक, नयी उधारकर्ता,एक समय में अधिकतम ५० चिज़ें उधार ले सकते है।

अन्य शुल्क

  • आरक्षित की हुई चीज़ो को न उठाने का शुल्क: $१.००
  • प्रोंविन्स के बाहर से इन्टर-लाईब्रेरी लोन की गई किताबो को न उठाने का शुल्क: $५.००
  • सूचीबध्द खोई अथवा क्षतिग्रस्त चीज़ो पर शुल्क सहित $१२.०० प्रकिय शुल्क भी लगाया जाएगा इस शुल्क से पुस्तकालय की चीज़ो को प्रतिस्थापन करने का खर्च उठाने में सहायता करेगा

खोए हुए कार्ड

अपने पुस्तकालय के कार्ड को उसी तरह सुरक्षित रखे जैसे आप अपने क्रेडिट कार्ड को सखते है। खोए हुए अथवा चोरी हुए कार्ड की तुरंत सूचना देना अनिवार्य है। जब तक कार्ड खो जाने की सूचना न दी जाए, आपके कार्ड पर उधार ली गयी प्रत्येक चीज़ की जिम्मेदारी आप पर है। खोई हुए कार्ड को बदलने के लिए शुल्क लिया जाएगा।

उधारकर्ता विशेषधिकार

अपने कार्ड पर उधार ली हुई सभी चीज़ो और विलंबित, खोई हुई क्षतिग्रस्त चीज़ो पर लोग खर्च के लिए आप जिम्मेदार है। जुर्माने या शुल्क का भुगतान न किए जाने पर, मामले को पैसे निकलवाने एजेंसी (collection agency) के हवाले किया जा सकता है।

जिस उधारकर्ता के ५० से अधिक चीज़े विलंबित है, $१०.०० से अधिक शुल्क है, खोई हुई अथवा क्षतिग्रस्त वस्तुओं के कारण $१०.०० से अधिक शुल्क है अथवा जिसके ५ चीज़े ऐसे है जो वह वापिस लौटा दिए जाने का दावा करता है परन्तु पुस्तकालय में वह नही मिल रहा। जब तक उसका खाता इन सभी सीमाओ के भीतर नही लाया जाता,वह अपने सभी उधारकर्ता विशेषधिकार खो देगा

बच्चों तथा १८ वर्ष या उसे कम आयु के युवकों के कार्ड

हम बच्चों से जुर्माना नही लेते, परंतु उन्हे पुस्तकालय का उपयोग जिम्मेदारी से करने के लिए प्रोत्साहित करते है। जब वे १४ वर्ष के हो जाएंगे, उनके पास अपना युवक कार्ड होगा। १४-१८ वर्ष के युवको के लिए दैनिक एवं अधिकतम जुर्माना सामान्य से आधे है।

बच्चे या युवक के पुस्तकालय के कार्ड पर व्यस्क व्यक्ति अपने उपयोग के लिए चीज़े उधार नही ले सकते, जब तक बच्चा १९ वर्ष का न हो जाए, माता पिता बच्चे के कार्ड पर हो रही गतिविधि के लिए जिम्मेदार है।

चीज़ो का नवीकरण

आप वी.पी.एल.की किसी भी शाखा में, या दिन के २४ घंटे कभी भी हमारी स्वचालित दूरभाष सेवा (Tele Circ ६०४-२५७-३८३०) के माध्यम से अथवा हमारी वेबसाइट (www.vpl.ca--My Account) पर नवीकरण करा सकतें है। परंतु, यदि वस्तु उसी दिन दैय है, तो आपको विलंबित शुल्क से बचने के लिए रात्रि ९ बजे से पहले उसका नवीकरण कराना होगा।

चीज़ो की वापसी

पुस्तकालय की चीज़े देय तिथि को पुस्तकालय बंद होने से पहले वापिस की जानी चाहिए। जुर्माने प्राप्त सप्ताह सात (७) दिन लगाए जाते है, जिसमें पुस्ताकालय बंद रहने के दिन भी सम्मिलित होगे। जो चीज़ वापिसी स्लाट द्वारा वापिस की जाएगी, पुस्तकालय खुलने के अंतिम दिन की वापिसी मानी जाएगी।

चीज़े लोअर मैनलैंड के उन पुस्तकालयो, जो इनटरलिन्क का हिस्सा है, में से किसी में भी वापिस की जा सकती है, लेकिन जब तक वे वी.पी.एल. नही पहुचँ जाती तब तक आपके रिकार्ड से हटाई नही जा सकती। ईन्टर-लाईब्रेरी लोन से उधार ली गयी चीज़े वी.पी.एल. को ही वापिस की जानी चाहिए।

ई-मेल द्वारा अधिसूचना

यदि आप हमें ई-मेल का पता देते है तो जब आपकी चीज़े उठाने के लिए तैयार होती है, तथा किसी चीज़ के विलंबित होने के निर्धारित दिनो बाद, हम आपको ई-मेल नोटिस द्वारा सूचित करेंगे। अन्यथा, आपसे दूर-भाश या डाक द्वारा संपर्क किया जाएगा।

सभी उधारकर्ता जिन्हे वी.पी.एल. ई-मेल नोटिस मिलते है उन्हे चीज़ो की देय तिथि से दो दिन पूर्व ई-मेल स्मरणपत्रो द्वारा संपर्क सूचित भी किया जाएगा, ताकि वे अपनी चीज़ो को जुर्माना लगने से पहले वापिस कर दे अथवा नवीकरण करा लें। लेकिन, ध्यान रहे कि वी.पी.एल. द्वारा स्मरणपत्र न मिलने की स्थिति में उधारकर्ता विलंबित शुल्क से मुक्त नही होगे।

व्यक्तिगत सूचना में परिवर्तन

यदि आप अपना पता या अन्य व्यक्तिगत सूचना बदलते है, तो किसी भी वी.पी.एल। शाखा से संपर्क करें अथवा www.vpl.ca पर "My Account" पर जाए, "Profile" चुने ओर पुस्तकालय के कर्मचारी-वर्ग से परिवर्तन हेतु निवेदन करें।

वी।पी।एल में अपनी व्यक्तिगत उधारकर्ता सूचना को सुरक्षित सखने हेतु हम सभी उधारकर्ताओं को अपना व्यक्तिगत पहचान अंक (पी.आई.एन), जीसका प्रयोग आपके पुस्तकालय के खाते में प्रवेश के लिए होता है, को नियमित रुप से बदलने के लिए प्रोत्साहित करते है।

For more information, contact:
Online Information & News
.(JavaScript must be enabled to view this email address)
604-331-3603
james.bond@vpl.ca