On Saturday March 13 the VPL Public Web site will be down between 6:00pm and 9:00pm due to maintenance.  We apologize for any inconvenience caused.

हिन्दी

>वेन्कूवर पब्लिक लाइब्रेरी में आपका हार्दिक स्वागत है
और जानकारी के लिए ...

लाइब्रेरी कार्ड कैसे मिल सकता है
और जानकारी के लिए ...

उधार की अवधि और जुर्माना
और जानकारी के लिए ...

नविकरण

आप अपनी किताबो और अन्य चीज़ो को फ़ोन पर या इंटरनेट पर नवी करा सकते है। यह सुविधा 24 घंटे उपल्बध है। परन्तु, अगर आपकी चीज़ उसी दिन की वापसी की है तो आपको उसी दिन के 9:00 pm से पेहले चीज़ को नवी करना होगा नही तो आप को जुर्माना भरना पडेगा।
वेन्कूवर पब्लिक लाइब्रेरी आपको दो (2) बार किताब, पेपरबैक, औडियो-कैसेट, वीडियो, सीडी, डीवीडी, सीडी-रोम, और भाषा सेट को नवी करने देगी, इसके बाद आपको चीज़े लौटानी पडेगीं। पत्रीका (मैगज़ीन), फ़ास्ट रीड, क्वीक व्यू, और स्पेशल लोन चीज़ो को आप नवी नही कर सकते। और, अगर चीज़ दूसरें व्यक्ति ने मंगवाई हो तो आप नवी नही कर सकते।
और जानकारी के लिए ...

चीज़ो पर रोक लगाना

लाइब्रेरी से चीज़े अगर मंगवानी हो तो लाइब्रेरी कैटलाग का इस्तमाल करें अगर :

  • चीज़ दूसरे व्यक्ति के पास हो
  • चीज़ आपकी स्थानिय शाखा में उपल्बध ना हो और आप दूसरी शाखा से अपनी शाखा में दूसरी कापि मंगवाना चाहते हो
  • अगर लाइब्रेरी ने चीज़ अभी आर्डर नही की हो

आपको लाइब्रेरी फोन या फिर ईमेल के द्वारा तब सुचित करेगी जब आपकी मंगवाई गई वस्तु उठाने के लिए उपलब्ध हो। अपनी वस्तु लाइब्रेरी से लेने के लिए आप के पास 7 दिन का वक्त है। एक साथ आप 50 चीज़े मंगवा सकतें है।
और जानकारी के लिए ...

लाइब्रेरी में आप कंप्युटर और इंटरनेट का उपयोग सभी शाखाओ में मुफ़्त में कर सकतें है, अगर आपके पास लाइब्रेरी कार्ड है। अतिथि के लिए भी कार्ड उपलब्ध है।
कुछ लाइब्रेरी कंप्युटरो पर Open Office उपलब्ध है।

अगर आपके पास लैपटॉप है तो लाइब्रेरी मुफ़्त में वाइअरलस (wireless access) या बिना तार के ईनटरनेट की सेवा देती है। लाइब्रेरी में कंप्यूटरो पर समय-अंतराल है और आप समय अनुसार कंप्यूटर बुक कर सकते है।

किताब, डीवीडी, और ज़यादा
वेन्कूवर पब्लिक लाइब्रेरी में बहुसांस्क्रुतिक या मल्टिकलचरल सम्प्रदायो के लिए नीचे लिखे गए माध्यम के द्वारा सेवाएँ उपलब्ध की जाती है:

  • वेन्कूवर के प्रमुख बहुसांस्क्रुतिक या मल्टिकलचरल सम्प्रदायो के प्रौढ़ और बच्चौं के लिए मातृ भाषा में किताबो का संग्रह, और इनमें ज़्यादा से ज़्यादा वर्तमान, लोकप्रिय और आराम से पढने वाली किताबें मौजूद है। ई. एस. एल. वस्तुए अंग्रेज़ी सीखने के लिए
  • प्रोग्राम जो सांस्क्रुति के बारें में ज्ञान और जागरुकता जगाते है
  • सामाजिक कार्यक्रम जो सांस्क्रुतिक या मल्टिकलचरल सम्प्रदायो पर ही फ़ोकस किये गए है

 

लाइब्रेरी कैटलाग मे आप किताबे, पत्रिकाएँ, पेपरबैक, औडियो-कैसेट किट, वीडियो, डीवीडी, औडियो बुक, और स्थानीय अखबार ढ़ूड सकते है। नोट करे: सभी भाषाओं में सभी फ़ोर्मेट उपलब्ध नही है।

और जानकारी के लिए:

 

लाइब्रेरी शाखाओं के कारोबार का समय और स्थान
वेन्कूवर पब्लिक लाइब्रेरी की 22 शाखाएँ है। स्थान और समय की जानकरी के लिए locations and hours पर क्लिक करें

प्रोग्राम और कोर्स
लाइब्रेरी में कुछ प्रोग्राम और कोर्स अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध है। प्रोग्राम कैलेंडर के लिये event calendar

मदद चाहिए?
अंग्रेज़ी में सहायता के लिए, आप क्विक इनफ़ोरमेशन को 604-331-3603 पर फोन कर सकते हैं या फिर अपने स्थानीय शाखा local branch को सम्पर्क कर सकते है, आप हमे ईमेल कर सकते है : .(JavaScript must be enabled to view this email address)

Provincial Library Services Branch visit counter